Cyclone Montha ने बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी:-

Delhi और उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी है। वहीं, दक्षिण और पूर्वी राज्यों में मानसूनी गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं, जिससे कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Delhi में आज कैसा रहेगा मौसम? :-

Delhi के मौसम में इन दिनों साफ़ बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है, जिनमें Bihar, Jharkhand और West Bengal जैसे राज्य शामिल हैं। South India के कई इलाकों में भी आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज 30 October की सुबह delhi में बादल और हल्की धुंध छाई रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1–2 डिग्री अधिक रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

सुबह के समय दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार धीरे-धीरे बढ़कर लगभग 5 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर के दौरान हवा की दिशा उत्तर-पूर्व (North-East) होगी और गति बढ़कर 10 km प्रति घंटा तक जा सकती है। शाम होते-होते हवाएं फिर से दक्षिण-पूर्व दिशा से बहेंगी, हालांकि उस समय इनकी गति घटकर 8 km प्रति घंटा से कम रहने का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं north india में अब धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। Delhi NCR में सुबह और रात के वक्त ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

गुरुवार की सुबह delhi में हल्की धुंध और बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और शाम का मौसम और ज्यादा ठंडा महसूस होगा।

कल 31 October के मौसम की खबर :-

सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की धुंध की स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

सुबह के वक्त दक्षिण-पश्चिम (South-west) दिशा से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार लगभग 10 km प्रति घंटा तक रह सकती है। दोपहर में भी हवा की दिशा वही रहेगी, लेकिन गति थोड़ी बढ़कर 12 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शाम और रात के दौरान हवाओं की रफ्तार घटकर 8 km प्रति घंटा से कम हो जाएगी, जबकि दिशा दक्षिण-पश्चिम ही बनी रहेगी।

कुल मिलाकर, दिन भर मौसम सुहावना रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है, जबकि दोपहर के दौरान हल्की गर्मी बरकरार रह सकती है।

November की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम? :-

November की शुरुआत में Delhi NCR का मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह और शाम के समय हल्की धुंध छाई रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दृश्यता में मामूली कमी आ सकती है। हालांकि, अभी तक तेज़ ठंड पड़ने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है, जबकि रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर, november का पहला हफ्ता हल्की ठंड और आरामदायक मौसम लेकर आएगा।

मौसम

तेज हवाओं के साथ यहां पर होगी बारिश:-

Cyclone Montha के प्रभाव से देश के कई राज्यों में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 30 October को Tamil Nadu, Telangana, Karnataka और रायलसीमा के कुछ इलाकों में आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 और 31 October को Bihar, Jharkhand, East Madhya Pradesh, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 31 October को सब-हिमालयी West Bengal और Sikkim में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो निचले इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, 30 october को पूर्वी Rajasthan, Gujarat, मध्य Maharashtra, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

विभाग ने यह भी बताया कि 31 october से 1 november के बीच Arunachal Pradesh, Assam, Meghalaya, Nagaland, Manipur, Mizoram और Tripura में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि cyclone montha का असर अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बना रहेगा। हालांकि, 2 november के बाद इसके कमजोर पड़ने की संभावना है, लेकिन तब तक कई राज्यों में बारिश और तेज़ हवाओं से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम

Jharkhand में बारिश की चेतावनी जारी:-

Ranchi मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 30 से 31 october के बीच jharkhand के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों में जाने से बचें और सावधानी बरतें। आने वाले दो दिनों में बारिश का असर राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में ज़्यादा देखने को मिल सकता है।

Bihar में बारिश का अलर्ट जारी:-

Patna मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि 30 october से bihar के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 और 31 October के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। आने वाले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में जलभराव और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

मौसम

मौसम विभाग ने West Bengal के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया:-

West Bengal में भी 30 से 31 October तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि Cyclone montha का मुख्य प्रभाव Andhra Pradesh के तटीय इलाकों पर पड़ने की संभावना है, लेकिन इसका असर South Bengal के कई जिलों तक पहुंच सकता है।

इस दौरान Kolkata, South 24 pargan, Medinipur, Howrah, Jhargram, purulia, bankura और हुगली जैसे जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Uttar pradesh में कैसा रहेगा मौसम:-

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। पश्चिमी यूपी में बादल तो बने रहेंगे, लेकिन वहां मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है। वहीं, साइक्लोन मोंथा के प्रभाव से राज्य के पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और मऊ जिलों में आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, आजमगढ़, संत रविदास नगर, चंदौली, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़ और चित्रकूट में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने यह भी बताया कि झांसी, कानपुर और लखनऊ के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश होती है, तो राज्य में ठंड और कोहरा दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Uttarakhand ओर Himachal Pradesh का मौसम:-

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण, Uttarakhand के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊँ क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट के कारण ठंड और बढ़ेगी।

मौसम

इस बीच, अगले तीन-चार दिनों के दौरान Himachal Pradesh में कोहरे और ठंड में वृद्धि का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी की पूरी संभावना है। वहीं, ताबो में तापमान पहले ही माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पहाड़ी इलाकों में बढ़ती ठंड का संकेत दे रहा है।

Andhra Pradesh ओर Telangana आज का मौसम:-

Andhra Pradesh में अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब भीषण चक्रवात ‘मोंथा’ की तीव्रता घटकर सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गई है। यह सिस्टम मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच करीब 110 km प्रति घंटे की रफ्तार से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया और अब Telangana की ओर आगे बढ़ गया है।

Telangana में मौसम विभाग ने वारंगल, यदाद्री भुवनगिरि, महबूबाबाद, सूर्यापेट, नलगोंडा और हैदराबाद जैसे जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, आदिलाबाद, मंचेरियल, निर्मल, जगतियाल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, महबूबाबाद और सिद्दीपेट में 40-50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, बिजली चमकने और आंधी-तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही चक्रवात कमजोर पड़ा हो, लेकिन इसका असर Andhra Pradesh और Telangana के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

Leave a Comment